भारत जब तक इतिहास को, जीता था भारत था | 'इंडिया' बन, इतिहास भूलने व बिगाड़ने की; पतन की राह चलने लगा | आओ, मिलकर इसे बनायें; - तिलक
Wednesday, June 11, 2014
पर्यटन और संस्कृति के साझा क्षेत्र
संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय ने साझा क्षेत्रों की पहचान की
भारत जब तक इतिहास को, जीता था भारत था | 'इंडिया' बन, इतिहास भूलने व बिगाड़ने की; पतन की राह चलने लगा | आओ, मिलकर इसे बनायें; - तिलक
पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येस्सो नाइक ने आज यहां पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की तथा संभावित साझा क्षेत्रों के बारे में चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि मौजूदा परियोजनाओं में समन्वय के मुद्दे की पहचान की जानी चाहिए और दोनों मंत्रालयों को ऐसी नई परियोजनाएं हाथ में लेनी चाहिए जिसे साझा कर सके। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पास मंत्रालय की प्रस्तुति के समय साझा क्षेत्रों का उल्लेख किया जाना चाहिए। श्री नाइक ने विशेष रूप से भारत महोत्सव/रोड शो, पुरातात्विक धरोहरों और विरासत स्थलों से संबंधित परियोजनाएं, स्वच्छ भारत अभियान और प्रचार तथा ब्रांड भारत की छवि बनाने आदि के बारे में चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों द्वारा कई साझा क्षेत्रों की पहचान की गई। भारत जब तक इतिहास को, जीता था भारत था | 'इंडिया' बन, इतिहास भूलने व बिगाड़ने की; पतन की राह चलने लगा | आओ, मिलकर इसे बनायें; - तिलक
Subscribe to:
Posts (Atom)